प्रयागराज, 02 फरवरी 2026।
विश्व प्रसिद्ध माघ मेला के अंतर्गत मेला क्षेत्र, प्रयागराज में संचालित एनसीआईबी के कैम्प कार्यालय का दिनांक 02/02/2026 को मुख्यालय द्वारा विधिवत समापन किया गया। लगभग 30 दिनों तक संचालित इस कैम्प कार्यालय के माध्यम से एनसीआईबी के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग हेतु निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
समापन अवसर पर, मेला अवधि के दौरान निस्वार्थ भाव से सेवाएं देने वाले एनसीआईबी अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डायरेक्टर जनरल श्री सुरेश शुक्ल ने अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव की सराहना की।
इस अवसर पर एनसीआईबी के माघ मेला प्रभारी शरद कुमार राय, माघ मेला कैम्प कार्यालय प्रभारी विपिन कुमार सिंह सहित देश के विभिन्न राज्यों से मेला क्षेत्र में सेवाएं दे रहे अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।




