इंदौर | 25 एवं 26 जुलाई 2026 |
माननीय पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के दिशा-निर्देशन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशामुक्ति जन-जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से 25 जुलाई को वूमेन्स वॉकाथॉन तथा 26 जुलाई 2026 को मैराथन का सफल आयोजन किया गया। दोनों आयोजनों में राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो (NCIB), मध्यप्रदेश ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
वूमेन्स वॉकाथॉन में NCIB मध्यप्रदेश की ओर से श्री भव्य राय (क्राइम इन्फॉर्मेशन ऑफिसर, इंदौर) ने होस्ट के रूप में प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक समन्वय एवं व्यवस्थापन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन में सराहनीय योगदान दिया। वॉकाथॉन का शुभारंभ पुलिस आयुक्त, इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इसके अगले दिन आयोजित मैराथन में भी श्री भव्य राय ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कोऑर्डिनेशन, ट्रैफिक प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट समन्वय, सेवा भाव एवं सराहनीय योगदान के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा श्री भव्य राय को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
NCIB मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में नशामुक्ति एवं जन-जागरूकता के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। NCIB का उद्देश्य पुलिस-प्रशासन के जन-जागरूकता प्रयासों में सहयोग करते हुए समाज, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।



