RTI पर दिल्ली पुलिस अधिकारियों को NCIB ने दिया प्रशिक्षण।

नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2025।

दिल्ली पुलिस अकादमी, चाणक्यपुरी में RTI Act 2005 पर आधे दिन की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में NCIB ने मुख्य भूमिका निभाते हुए पुलिस अधिकारियों को सूचना के अधिकार कानून की जटिलताओं और व्यावहारिक अनुप्रयोग पर प्रशिक्षण दिया।

NCIB की जोनल डायरेक्टर कैप्टन जसमीत चौहान (सेवानिवृत) ने मुख्य वक्ता के रूप में RTI कानून के महत्व, पुलिस विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने की आवश्यकता, गोपनीयता संबंधी चुनौतियों और सर्वोत्तम प्रथाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला में दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख नाम हैं:

• ACP श्रीष्टी भट्ट, IPS

• Addl. DCP विष्णु कुमार, IPS

• ACP सुभाष चंद

• ACP विवेक माहेश्वरी

• ACP मोहन सिंह

• ACP अभिनेंद्र

• ACP कमल सिंह,

• ACP रामशंकर गोटेवाल,

• ACP सुशील कुमार,

• ACP विनोद गांधी,

• ACP अनिल कुमार पांडे (IGIA)

• ACP रीता धमीजा (SB)

• ACP सैय्यापाल सिंह (द्वारका),

• ACP कृष्णलाल (रोहिणी),

• ACP अमनदीप कौर (South West)।

इंटरैक्टिव सत्र में अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और RTI से जुड़ी चुनौतियों व समाधान पर चर्चा की।

कार्यशाला का निष्कर्ष यह रहा कि – RTI न केवल पारदर्शिता का औज़ार है, बल्कि यह पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम करने का एक प्रभावी माध्यम भी है, और इसमें NCIB की पहल सराहनीय रही।