नासिक | 10 जुलाई 2026
राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) द्वारा पुलिस आयुक्त, नासिक को प्रेषित शिकायत के क्रम में नासिक यातायात पुलिस यूनिट क्रमांक-4 ने त्वरित संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र जनसंपर्क अधिकारी श्री संजय रोडे एवं डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर श्री राहुल पवार को चर्चा हेतु आमंत्रित किया।
बैठक के दौरान शिकायत में उल्लिखित बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर NCIB अधिकारियों ने अपना लिखित बयान पुलिस को सौंपा तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कीं। इसके उपरांत पुलिस अधिकारियों एवं NCIB प्रतिनिधियों ने शिकायत स्थल का संयुक्त निरीक्षण (स्पॉट विजिट) कर स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) ने शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई प्रारंभ करने के लिए नासिक यातायात पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा नागरिकों की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशील एवं शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की।

