इंदौर, 08 जुलाई 2026।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के भव्य समापन समारोह में NCIB मध्यप्रदेश इकाई अधिकारियों ने राज्य निदेशक श्री राजेश सुराणा के मार्गदर्शन में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता में उल्लेखनीय योगदान के लिए माननीय पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा NCIB टीम को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, युवा सुरक्षा एवं सामाजिक जन-जागरूकता अभियानों में भविष्य में संयुक्त रूप से कार्य करने पर सार्थक चर्चा हुई।
राज्य निदेशक श्री राजेश सुराणा ने इस सम्मान को संपूर्ण NCIB परिवार के समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना का सम्मान बताते हुए कहा कि NCIB भविष्य में भी पुलिस प्रशासन एवं अन्य शासकीय संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर साइबर सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।




