भोपाल, 06 जुलाई 2026।
राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (एनसीआईबी) मध्यप्रदेश के अतिरिक्त राज्य निदेशक श्री राजेश सोनी की उपस्थिति में, माननीय पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के मार्गदर्शन में संचालित “Safe Click 2.0” अभियान के अंतर्गत सिपेट इंजीनियरिंग कॉलेज, भोपाल में अयोध्यानगर थाना के सहयोग से साइबर सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला में श्री राजेश सोनी ने उपस्थितजनों को ऑनलाइन बैंकिंग एवं यूपीआई फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “साइबर सुरक्षा केवल तकनीक का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में कॉलेज के निर्देशक श्री एस. के. जैन, थाना प्रभारी श्री महेश ललरिया, साइबर विशेषज्ञ श्री रूपेश, पुलिस अधिकारी, प्राध्यापक एवं कॉलेजकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर साइबर जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया तथा प्रधानमंत्री के संदेश “ठहरो, सोचो, फिर बढ़ो” को डिजिटल सुरक्षा का प्रभावी मंत्र बताते हुए सभी से सतर्क एवं जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया गया।



