इंदौर | 06 जुलाई 2026
NCIB मध्यप्रदेश के राज्य निदेशक श्री राजेश सुराणा के मार्गदर्शन में NCIB की टीम ने रीगल चौराहा स्थित ADCP (अपराध) श्रीमती मीना चौहान से शिष्टाचार भेंट कर साइबर अपराध जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियानों में सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में श्री भव्य राय (क्राइम इन्फॉर्मेशन ऑफिसर, NCIB), श्रीमती नमिता जगताप (डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर, NCIB) एवं श्री गौरव शाह (डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर, NCIB) उपस्थित रहे। इस दौरान टीम ने जनजागरूकता कार्यक्रमों से संबंधित एक सहयोग-पत्र भी सौंपा।
बैठक के दौरान श्रीमती मीना चौहान ने NCIB की जनहितकारी पहलों की सराहना करते हुए साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति एवं अन्य सामाजिक अभियानों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यह बैठक पुलिस प्रशासन एवं NCIB के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।




