सागर (मध्यप्रदेश), 3 जुलाई 2026।
माननीय पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित “Safe Click 2.0” अभियान के अंतर्गत कोतवाली थाना, सागर के सब इंस्पेक्टर श्री राकेश सिंह, राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) के स्टेट जॉइंट डायरेक्टर श्री विनीत सोनी एवं डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर श्री राजेश सोनी के संयुक्त सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोराजी, सागर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराध की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ उपयोग करने का आह्वान किया गया तथा उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक, सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।




