माघ मेला प्रयागराज में एनसीआईबी की संवेदनशील पहल, बिछड़े दो मासूम परिजनों से मिलाए गए

प्रयागराज।

दिनांक 22 जनवरी 2026 को माघ मेला क्षेत्र प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहयोग हेतु तैनात एनसीआईबी (NCIB) अधिकारियों ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए अपने परिजनों से बिछड़े दो छोटे बच्चों को सकुशल उनके परिवारों से मिलाया।

ड्यूटी के दौरान एनसीआईबी अधिकारियों को मेला क्षेत्र के अलग-अलग स्थलों पर दो बच्चे अकेले और घबराए हुए अवस्था में मिले, जो भीड़ के कारण अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। अधिकारियों ने तत्काल बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनसे जानकारी प्राप्त की और मेला प्रशासन के सहयोग से उनके परिजनों की तलाश शुरू की।

सघन प्रयासों और सतर्कता के परिणामस्वरूप दोनों बच्चों के परिजनों को मेला क्षेत्र में खोजकर उन्हें सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और एनसीआईबी अधिकारियों के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।