एनसीआईबी द्वारा एनसीसी कैडेट्स को साइबर सुरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण

मंदसौर, मध्य प्रदेश | दिनांक: 19 जनवरी 2026

दिनांक 19/01/2026 को एनसीआईबी मुख्यालय के निर्देशन में, मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित शिशुवन वर्ल्ड स्कूल में आयोजित एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में साइबर अपराध से बचाव पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एनसीआईबी मध्यप्रदेश इकाई के राज्य निदेशक श्री राजेश सुराणा ने कैडेट्स को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी कॉल, डेटा चोरी और अन्य साइबर खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री सुराणा ने डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता को सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बताते हुए कैडेट्स को संदिग्ध लिंक से दूर रहने और किसी भी साइबर घटना की तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी।

इस प्रशिक्षण में लगभग 450 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया और उन्होंने साइबर सुरक्षा का शिकार न बनने और दूसरों को जागरूक करने के लिए शपथ ली। एनसीआईबी की यह पहल न केवल युवाओं में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक रही, बल्कि एनसीबीआई की राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल अपराध रोकने में सक्रिय भूमिका को भी उजागर करती है।