एनसीआईबी चेयरमैन के जन्मदिवस पर आज़मगढ़ में सेवा का संदेश, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

आजमगढ़, 25 दिसंबर 2025

एनसीआईबी के चेयरमैन एवं डायरेक्टर श्री सुरेश शुक्ल के जन्मदिवस के पावन अवसर पर एनसीआईबी उत्तर प्रदेश द्वारा एक सराहनीय सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आजमगढ़ स्थित स्प्रिंग डेल स्कूल परिसर में एनसीआईबी उत्तर प्रदेश के स्टेट डायरेक्टर श्री शरद कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान समाज के गरीब, निराश्रित एवं असहाय वर्ग के लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गर्म कपड़े एवं कंबलों का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पुलिस के आजमगढ़ सिटी कोतवाल श्री यादवेंद्र पाण्डेय एवं स्प्रिंग डेल स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री मुसर्रत शेख के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में एनसीआईबी के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक, विद्यालय का स्टाफ एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने श्री सुरेश शुक्ल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।