गणतंत्र दिवस पर एनसीआईबी वाराणसी इकाई द्वारा शहर में सतर्कता अभियान चलाया गया

वाराणसी | 26 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 26 जनवरी 2026 को एनसीआईबी वाराणसी इकाई के अधिकारियों द्वारा शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकना रहा।

अभियान के दौरान एनसीआईबी टीम की सक्रिय उपस्थिति वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन, साइबर क्राइम कार्यालय, एंटी करप्शन विभाग एवं पुलिस लाइन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर रही, जहाँ उन्होंने स्थानीय पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।