भोपाल | 26 जनवरी 2026
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एनसीआईबी मध्य प्रदेश इकाई के अतिरिक्त प्रदेश निदेशक श्री राजेश सोनी जी ने अयोध्या नगर थाना, भोपाल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया।
समारोह के दौरान श्री राजेश सोनी जी ने एनसीआईबी मध्य प्रदेश इकाई की ओर से उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात मिठाई वितरण कर कार्यक्रम की गरिमा एवं उत्साह को और अधिक बढ़ाया गया।



