प्रयागराज।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 26 जनवरी 2026 को एनसीआईबी माघ मेला कैंप कार्यालय, प्रयागराज में ध्वजारोहण का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनसीआईबी अमरोहा इकाई के अधिकारी श्री अमित कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात श्री अमित कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र को भ्रष्टाचार एवं अपराध मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया और पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ ली।
इस पावन एवं गौरवपूर्ण कार्यक्रम में माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सहयोग हेतु निरंतर अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान कर रहे एनसीआईबी के अन्य वरिष्ठ एवं प्रमुख अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना के वातावरण में संपन्न हुआ।



