प्रयागराज | 25 जनवरी 2026
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या दिनांक 25 जनवरी 2026 को विश्व प्रसिद्ध माघ मेला, प्रयागराज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने हेतु एनसीआईबी के अधिकारीगण अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान करते हुए सक्रिय रूप से तैनात रहे।
मेला क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, मार्गदर्शन और प्रशासनिक सहायता सुनिश्चित की गई। भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया।



