माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में एनसीआईबी की सक्रिय भूमिका

प्रयागराज | दिनांक: 19 जनवरी 2026

विश्व प्रसिद्ध माघ मेला, प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, प्रशासनिक सहयोग एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु एनसीआईबी (NCIB) के अधिकारीगण अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान करते हुए तैनात रहे।

एनसीआईबी अधिकारियों की सतर्क उपस्थिति और सक्रियता से मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का आवागमन सुरक्षित और व्यवस्थित रहा। अधिकारियों ने न केवल सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि प्रशासनिक सहयोग और यातायात प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे मेला परिसर में अनुशासन और सुव्यवस्था बनाए रखी जा सकी।

माघ मेला जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में एनसीआईबी अधिकारियों की निरंतर सेवाएं और समर्पण श्रद्धालुओं की सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं।