प्रयागराज | दिनांक: 18 जनवरी 2026
दिनांक 18/01/2026 को विश्व प्रसिद्ध माघ मेला, प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने हेतु एनसीआईबी (NCIB) के अधिकारीगण संगम घाट पर अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान करते हुए तैनात रहे।
माघ मेले के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़कर रोती हुई एनसीआईबी अधिकारियों के सामने आई। ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बच्ची के माता-पिता की खोज शुरू की। लगभग 3 घंटे की सतत मेहनत और सतर्कता के बाद अधिकारी सफलतापूर्वक बच्ची के माता-पिता को खोजकर उसे सुरक्षित रूप से उनके हवाले कर दिया।


