माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य संरक्षण में एनसीआईबी की सक्रिय भूमिका

दिनांक 17/01/2026 की सुबह विश्व प्रसिद्ध माघ मेला, प्रयागराज में गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने हेतु एनसीआईबी (NCIB) के अधिकारीगण पूरी तत्परता के साथ अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान करते हुए तैनात रहे। उनकी सतर्क उपस्थिति से मेला क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिला और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण प्राप्त हुआ।

शाम को माघ मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहयोग हेतु तैनात एनसीआईबी अधिकारियों द्वारा फास्टफूड एवं अन्य खानपान की वस्तुओं की बिक्री कर रहे रेस्टोरेंटों एवं दुकानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

एनसीआईबी अधिकारियों द्वारा खानपान की वस्तुओं को धूल-मिट्टी एवं मक्खियों से मुक्त रखते हुए ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही दुकानदारों को एक्सपायरी एवं नकली उत्पादों की बिक्री न करने और एमआरपी से अधिक कीमत न लेने के संबंध में सख्त चेतावनी दी गई।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं हितों की रक्षा को लेकर एनसीआईबी अधिकारियों की यह पहल माघ मेला, प्रयागराज में अनुशासन, स्वच्छता एवं जिम्मेदार व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।