माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं उपभोक्ता हित संरक्षण में एनसीआईबी की सक्रिय भूमिका

प्रयागराज | दिनांक: 16 जनवरी 2026

दिनांक 16/01/2026 की सुबह विश्व प्रसिद्ध माघ मेला, प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने हेतु एनसीआईबी (NCIB) के अधिकारीगण गंगा घाट पर अपनी सेवाएं देते हुए तैनात रहे। उनकी सतर्क उपस्थिति से मेला क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्राप्त हुआ।

शाम को माघ मेला परिसर में तैनात एनसीआईबी अधिकारियों द्वारा दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए एक्सपायरी एवं नकली उत्पादों की बिक्री न करने तथा एमआरपी से अधिक कीमत न वसूलने के संबंध में चेतावनी दी गई। एनसीआईबी अधिकारियों ने दुकानदारों को नियमों के पालन हेतु सचेत किया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहयोग के साथ-साथ उपभोक्ता हितों की रक्षा को लेकर एनसीआईबी अधिकारियों की यह पहल माघ मेला, प्रयागराज में अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।