प्रयागराज | दिनांक: 14 जनवरी 2026
मकर संक्रांति के पावन स्नान से एक दिन पूर्व दिनांक 14/01/2026 को विश्व प्रसिद्ध माघ मेला, प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग के उद्देश्य से एनसीआईबी (NCIB) के अधिकारीगण अपनी अमूल्य सेवाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदान करते हुए तैनात रहे।
रात्रि के समय भी माघ मेला क्षेत्र में एनसीआईबी के अधिकारीगण श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहयोग हेतु सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। मेला परिसर में उनकी सतर्क उपस्थिति एवं जिम्मेदार भूमिका से श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सका।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए एनसीआईबी अधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं प्रशासनिक सहयोग में निरंतर योगदान दिया गया। मकर संक्रांति स्नान जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर उनकी सेवाएं माघ मेला व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रहीं।



