नशामुक्त समाज की दिशा में एनसीआईबी की पहल, छिंदवाड़ा जिला अस्पताल परिसर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छिंदवाड़ा।

दिनांक 21/01/2026 को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल परिसर में एनसीआईबी मध्य प्रदेश इकाई द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं प्रभावशाली जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को नशे की बुराइयों तथा उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

यह जन-जागरूकता कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत अपराध सूचना अधिकारी श्रीमती अंजू शाह के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशे से दूर रखकर स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन श्रीमती अंजू साहू, क्राइम इन्फॉर्मेशन ऑफिसर, छिंदवाड़ा द्वारा किया गया, जिसमें उपस्थित नागरिकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।