इंदौर में साइबर व ट्रैफिक अपराध नियंत्रण को लेकर NCIB और पुलिस के बीच समन्वय बैठक

इंदौर, 11 जनवरी 2025

पश्चिम क्षेत्र पुलिस उपायुक्त, इंदौर (मध्यप्रदेश) श्री संतोष कोल से दिनांक 11 जनवरी 2025 को NCIB मध्यप्रदेश इकाई की अधिकारी श्रीमती अर्चना जोशी एवं श्री आर. ए. निहोरे ने औपचारिक भेंट की। यह भेंट इंदौर जिले में बढ़ते साइबर अपराध एवं ट्रैफिक से संबंधित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर की गई।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच साइबर अपराधों की रोकथाम, ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु NCIB टीम के सहयोग से संयुक्त रूप से कार्य करने पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने सूचना साझा करने, तकनीकी सहयोग तथा आपसी समन्वय के माध्यम से अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने पर सहमति व्यक्त की।

भेंट के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में नियमित समन्वय बैठकों के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिससे अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई संभव हो सके। दोनों पक्षों ने मिलकर कानून व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिकों के हित में प्रभावी कदम उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई।