माघ मेला प्रयागराज में एनसीआईबी की पहल, स्वच्छता व खाद्य गुणवत्ता को लेकर चलाया गया अभियान

प्रयागराज, 11 जनवरी 2026

विश्व-प्रसिद्ध माघ मेला क्षेत्र, प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सहयोग के उद्देश्य से एनसीआईबी के अधिकारियों द्वारा विशेष जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 11 जनवरी 2026 को मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एनसीआईबी अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों को पॉलिथीन के न्यूनतम उपयोग हेतु जागरूक किया तथा मेला क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। लोगों से अपील की गई कि कूड़ेदान का ही प्रयोग करें और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं।

इसके साथ ही मेला परिसर में दूध से बने विभिन्न खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता एवं उनकी एक्सपायरी तिथि की गहन जांच की गई। जांच के दौरान अनियमितता बरतने वाले दुकानदारों को भविष्य में नियमों का पालन करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

एनसीआईबी अधिकारियों ने सड़क पर कचरा फैलाने वाले लोगों को भी समझाइश देते हुए कहा कि स्वच्छ मेला क्षेत्र सभी श्रद्धालुओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर आगे सख्त कार्रवाई की जा सकती है।