आजमगढ़, 25 दिसंबर 2025:
NCIB के चेयरमैन एवं डायरेक्टर श्री सुरेश शुक्ल के जन्मदिन के अवसर पर दिनांक 25/12/2025 को NCIB उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा एक सराहनीय सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरीब एवं निर्धन परिवारों के बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए गर्म कपड़े एवं कंबल वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम का NCIB उत्तर प्रदेश इकाई के स्टेट डायरेक्टर श्री शरद कुमार राय एवं क्राइम इनफार्मेशन ऑफिसर श्रीमती मुसर्रत शेख द्वारा किया गया। कार्यक्रम आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री चिराग जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य शीतकाल के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता करना तथा NCIB के चेयरमैन के जन्मदिन को सेवा और मानवता के संदेश के साथ मनाना था। बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े एवं कंबल मिलने से उनके चेहरों पर खुशी और राहत देखने को मिली।



