रांची, 08 जनवरी 2026
बड़ियातू थाना, रांची के अंतर्गत दर्ज कांड संख्या 285/25, धारा 69/89 बीएनएस से संबंधित बलात्कार एवं अवैध गर्भपात के गंभीर मामले में झारखंड पुलिस एवं एनसीआईबी (नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) की संयुक्त कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पर आरोप है कि उसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में गर्भवती होने पर उसका अवैध रूप से गर्भपात कराया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और एनसीआईबी के सहयोग से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
इस संयुक्त कार्रवाई में एनसीआईबी के अधिकारी श्री आशुतोष चंद्रा (UID – A00111762) ने बड़ियातू थाना पुलिस, रांची के साथ मिलकर छापेमारी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई विधिसम्मत तरीके से संबंधित पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में संपन्न की गई।
अपराध स्थल बड़ियातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच आगे भी जारी है और पीड़िता को हर संभव कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है।

