प्रयागराज, 17 जनवरी 2025:
विश्वविख्यात कुंभ मेला, जहाँ हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु देश-विदेश से आस्था की डुबकी लगाने आते हैं, वहाँ लाखों की भीड़ के बीच सुरक्षा और सहयोग व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। इसी चुनौती का सराहनीय निर्वहन करते हुए शुक्रवार रात्रि को NCIB अधिकारियों ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की एक मिसाल प्रस्तुत की।
रात्रि गश्त के दौरान NCIB के अधिकारियों को एक वृद्ध दंपत्ति अत्यंत विचलित अवस्था में मिले, जो भीड़ में अपने समूह से बिछड़ गए थे। ठंड और चिंता से व्याकुल उन बुजुर्गों की दशा देखकर अधिकारियों ने तुरंत उन्हें संबल प्रदान किया तथा धैर्यपूर्वक संवाद स्थापित कर उनकी जानकारी जुटाई।
प्रशासनिक समन्वय एवं सतत प्रयासों के उपरांत वृद्ध दंपत्ति को सकुशल उनके बाड़े तक पहुँचाया गया, जहाँ उनके परिजन अत्यधिक चिंता की अवस्था में उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। अपनों से मिलते ही दंपत्ति की आँखों में राहत के आँसू छलक उठे और चेहरे पर संतोष की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
NCIB के इस मानवीय प्रयास से भावुक होकर वृद्ध दंपत्ति ने अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा, “हम इतने बड़े मेले में शायद दोबारा न मिल पाते, लेकिन इन अधिकारियों ने हमारे लिए देवदूत की भूमिका निभाई।”



