इंदौर, मध्यप्रदेश | 14 सितंबर 2024 — इंदौर जैसे तेज़ी से विकसित होते शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से, नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (NCIB) के अधिकारी श्री भव्य राय द्वारा “ट्रैफिक मित्र अभियान” के अंतर्गत हर शनिवार और रविवार को लगातार पुलिस प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर सेवाएं दी जा रही हैं।
इस अभियान का उद्देश्य है — शहर की व्यस्ततम सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण में सहयोग देना, आमजन को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जागरूक करना, और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना।
इसी क्रम में, दिनांक 14 सितंबर 2024 को जब मुख्यमंत्री महोदय का इंदौर दौरा निर्धारित था, तब श्री भव्य राय ने इंदौर पुलिस के साथ मिलकर विशेष जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन और जनसहयोग सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका अदा की।
श्री राय का यह स्वैच्छिक एवं नियमित योगदान न केवल पुलिस बल को राहत देता है, बल्कि यह समाज के लिए सिविल और प्रशासनिक सहभागिता का आदर्श उदाहरण भी बनता जा रहा है। उनके द्वारा निभाई जा रही भूमिका को पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन ने भी सराहा है।

