पुलिसकर्मी फूड स्टाल संचालक को लगातार कर रहे थे परेशान, एनसीआईबी अधिकारी के पहल पर गरीब को मिला रोजी रोटी का स्थाई ठिकाना, पीड़ित ने एनसीआईबी को दिया धन्यवाद पत्र।

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी रामबाग के निवासी नरेश मंगलानी नामक व्यक्ति उसी कॉलोनी में वर्षों से फूड स्टॉल लगाता था। पिछले कुछ दिनो से उसी इलाके के चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उसे स्टॉल हटाने हेतु लगातार परेशन कर रहे थे एवं उसके साथ मारपीट करने की कोशिश भी की गई।

उपरोक्त सूचना एनसीआईबी अधिकारियो को मिलने पर एनसीआईबी अधिकारियों द्वारा एक गरीब की रोजी रोटी से जुड़े इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल जनपद के उच्च पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित करके हस्तक्षेप करने हेतु अनुरोध किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उपरोक्त मामले में तत्काल छेत्रीय चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को गरीब को समुचित जगह उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। तत्पश्चात लोकल पुलिस द्वारा गरीब फूड स्टॉल संचालक से माफी माँगते हुए रोजी रोटी हेतु समुचित जगह उपलब्ध कराया गया। (Dated : 02/11/2020)


#NCIBLions 🦁